Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन: दिल्ली में धारा 144 लागू

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली : महंगाई, GST और जांच एजेंसी के दुरुपयोग के मुद्दे पर कांग्रेस देशभर में शुक्रवार को प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी बड़े नेता सड़कों पर उतरेंगे। पार्टी ने 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। गुरुवार देर रात कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवान तैनात किए गए। सुबह जब यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी तो सुरक्षा को तीन लेयर में कर दिया गया।


    यह भी पढ़े-शिक्षक भर्ती घोटाला:अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी नामिनी हैं पार्थ चटर्जी



    राहुल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया

    शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे राहुल गांधी 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इधर, गुरुवार देर रात ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यालय के बाहर बैठ गए।

    05 अगस्त 2022 के राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन राशि वालों के जीवन में आज क्या होगा।

    कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और UP से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।

    कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और UP से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।


    प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।


    सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।


    सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

    आपने 05 अगस्त 2022का अख़बार पढ़ा? नहीं पढ़े तो पढ़े वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक

    राज्यों में राजभवन मार्च करेंगे कांग्रेसी

    कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर राज्यों में भी रणनीति बनाई है। पार्टी के नेता राजभवन तक मार्च करेंगे और फिर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। प्रदर्शन की मॉनिटरिंग के लिए कांग्रेस मुख्यालय में स्पेशल टीम बनाई गई है। पार्टी ने ब्लॉक-जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने के लिए कहा है।


    राहुल बोले- मोदी और भाजपा से डरने वाले नहीं हैं

    गुरुवार को सदन में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दों को कांग्रेस उठाएगी और हमारे लोग किसी से नहीं डरने वाले हैं। उन्होंने कहा- मैं मोदी से तो बिल्कुल नहीं डरूंगा।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728