Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भाजपा विधायक टी. राजा पर पैगंबर के अपमान का आरोप, सिर तन से जुदा के लगे नारे; पुलिस ने किया अरेस्ट



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार


     तेलंगाना: के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर से मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ आज सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है। हैदराबाद के कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए और उन्होंने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। गोशामहल सीट से विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, 

    ये भी पढ़े:- पटना में लग गया धारा 144, 23 से 25 अगस्त तक गर्दनीबाग को छोड़ और कहीं नहीं कर सकते हैं धरना और प्रदर्शन

    जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है। इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने दबीरपुरा, भवानीनगर, रीनबाजार और मीरचौक पुलिस स्टेशन को घेरकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था। फिलहाल हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में टी. राजा सिंह के खिलाफ सेक्शन 153A, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 19 अगस्त को भी टी. राजा सिंह और 4 अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया था। मुनव्वर फारूकी के शो से पहले यह कदम उठाया गया था। दरअसल टी. राजा सिंह ने कॉमेडियन पर हमले की धमकी दी थी और कहा था कि यदि तेलंगाना सरकार की ओर से शो के लिए परमिशन दी जाती है तो वह उस स्थान को जला देंगे।

    ये भी पढ़े:- दिल्ली-NCR में छाई रहेगी बदली, यूपी में भारी बारिश के कारण गंगा उफान पर

     टी. राजा सिंह ने कहा था कि मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया है और उसे हैदराबाद में शो की अनुमति नहीं दी जा सकती। फिलहाल राजा सिंह के बयान को लेकर हैदराबाद और तेलंगाना की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। आधी रात से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और कई थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा हैदराबाद कमिश्नर के ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। यही नहीं ऑफिस के बाहर नमाज भी पढ़ी गई। अब भी कई इलाकों में आंदोलन चल रहे हैं। इस बीच टी. राजा सिंह ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि हर ऐक्शन का रिएक्शन होगा। इस बीच टी. राजा सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है। क्या हमारे भगवान भगवान नहीं होते हैं। हर ऐक्शन का रिएक्शन होता है। यह बात ध्यान रखनी चाहिए।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728