बिहटा में फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना के बिहटा स्थित मौर्या टाटा फैक्ट्री में मंगलवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई,आग फैक्ट्री के पेंट बूथ में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी. आग की लपटें उठता देख और चारो और धुआं फ़ैल जाने के के बाद आनन फानन में दमकल और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ी एवं स्थानीय पुलिस की टीम आग पर काबू पाने की जोरदार कोशिश की. हालांकि तब तक आग एक बड़े हिस्से में फ़ैल चुका था. इस घटना में सभी कर्मचारी और कर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीँ माना जा रहा है कि आग लगने के कारण बिजली का शार्ट सर्किट रहा.
ये भी पढ़े:-तमिल नाडु: सलेम में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौके पर मौत; 5 घायल
घटना के बाद काफी समय तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा. आग के कारण कितने का नुकसान हुआ और आगे से किस प्रकार के माल की छति हुई इसका आकलन किया जा रहा है. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने वहां डेरा जमाए रखा और आग को पूरी तरह से नियत्रित करने की कोशिश की.


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद