सकरा क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बखरी गांव के समीप कदाने नदी में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है मामलासकरा क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बखरी गांव स्थित कदाने नदी में मंगलवार रात के 8 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण कदाने नदी के समीप एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय बरियारपुर ओपी थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शव से संबंधित लोगों से पूछताछ की। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एस के एम सी एच अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही शव का पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद