हो गयी बिहार में जंगल राज की वापसी ,सीतामढ़ी जंक्शन पर कैंटीन संचालक की चाकू मारकर हत्या
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : लगो ने सही कहा था की बिहार में सरकार बदलते ही वापसी हो जायेगा जंगल राज और इसका जीता जगाता उदाहरण है सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर सुबह सवेरे मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन पर हुई इस वारदात से आरपीएफ व जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है।
स्टेशन पर रेलवे कैंटीन के संचालक अरुण कुमार सिंह की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। अरुण कुमार सिंह शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल गांव के रहने वाले थे। करीब 7 साल से सीतामढ़ी जंक्शन पर कैटरिंग के व्यवसाय से जुड़े थे।
यह भी पढ़े-बिहार बीजेपी में सितंबर तक होगा बदलाव, जनता के बीच जाएगी नीतीश का विश्वासघात
बताया गया कि मंगलवार रात रोजाना की तरह अपनी कैंटीन के अंदर सो रहे थे। कैंटीन के अंदर कुछ अन्य स्टाफ भी सो रहे थे। एसआई आमोद कुमार के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति ने मास्क लगाकर भागते हुए दो लड़कों को देखा है। आरपीएफ फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से हत्यारों के पहचान में जुटी है।
सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने मामले की छानबीन की। मृतक के परिजनों से पूछताछ किया। इसके साथ डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से सर्च किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद