Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार बीजेपी में सितंबर तक होगा बदलाव, जनता के बीच जाएगी नीतीश का विश्वासघात

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  दीपक कुमार

    पटना: बिहार में नीतीश कुमार NDA से अलग होने  के बाद बीजेपी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ  एक बड़ी बैठक की। जिसमे बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं शामिल हुए उनके साथ काफी देर तक बिहार की सियासी रणनीति पर बात हुयी  जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रूप रेखा भी खींचा गया। 


    बैठक में भाग लेने वाले नेताओ ने कहा की बिहार के नेताओ ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और उनके काम को लेकर लोग खुश है , लेकिन बिहार बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व के प्रति लोगो में निराशा है ।

    मुजफ्फरपुर के महुआ मार्ग के रामपुर काशी में तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसा बाइक सवार की मौत।

    सितंबर तक नया प्रदेश अध्यक्ष

    बीजेपी के एक नेता ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह तक बिहार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल सितंबर महीने के बीच में समाप्त हो रहा है। बीजेपी नेता ने कहा, 'बैठक का एजेंडा बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष के मजबूत नेता का चुनाव था।'


    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी तलाश

    बिहार में अब बीजेपी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। सरकार को घेरने के लिए  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए एक मजबूत चेहरे की तलाश में है। पार्टी नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रख रही है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बिहार में भाजपा को 'सेकेंड लाइनर' का टैग नीतीश कुमार के लगातार मुख्यमंत्री में रहने के कारण मिला है।  

    ये भी पढ़े- पीएम मोदी का नया नारा, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान

    नीतीश के वोट बैंक पर बीजेपी की नजर

    इस बैठक में बीजेपी ने उन सभी समुदायों तक सक्रिय रूप से और आक्रामक रूप से पहुंचने का फैसला किया जिन्हें अब तक इसने कभी छुआ नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “भाजपा अब तक ईबीसी और गठबंधन के कारण जेडीयू के मुख्य वोट आधार महादलितों के समर्थन के लिए आश्वस्त रही है। अब पार्टी उन तक भी पहुंचने जा रही है।”

    ये भी पढ़े- अनिता बोस फाफ ने कहा, वक्त आ गया है कि नेताजी के अवशेष भारत लाए जाएं

    बिहार में लगभग 50% आबादी ओबीसी और ईबीसी की है। वहीं, एससी और एसटी की 17% आबादी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा, “बैठक में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। एक नया गठबंधन बनाया गया है जो जनादेश के साथ विश्वासघात है। यह लालू राज की वापसी की सुविधा के लिए बनाया गया गठबंधन है।” उन्होंने कहा, “2024 के लोकसभा चुनावों में हम 35 से कम सीटें नहीं जीतेंगे और राज्य में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेंगे। हम नीतीश कुमार द्वारा किए गए विश्वासघात को लोगों तक ले जाएंगे।'' 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728