Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सड़क हादसे में सीएम योगी के OSD की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार



    उत्तर प्रदेश: के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ओएसडी मोतीलाल सिंह (OSD Motilal Singh)  की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ. यहां पर तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा भिड़ी. इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे. इस गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था. सड़क हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मृत्यु हो गई. इस हादसे में पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए. इन्हें गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है.मोतीलाल सिंह की पत्नी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि किसी जानवर को बचाने के चक्कर यह हादसा हुआ. बीते दिनों ही सीएम योगी के ओएसडी मोतीलाल सिंह के कार्यकाल को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया था. गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे. यहां पर वे लोगों की विभिन्न तरह की समस्याओं का निवारण करते थे.ओएसडी बनने से पहले गोरखनाथ मंदिर में वे जन सुनवाई करते हैं. बाद में योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728