पटना जिला के कन्हौली में समाज में छात्र पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना: जिला के कन्हौली में समाज में पुलिस की छवि को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में छात्र पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सह नोडल पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा ने छात्र पुलिस कैडेट के छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप समाज की नवयुवा पीढ़ी है और भविष्य में इसे सही दिशा देने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आनेवाली है। प्रारंभ से हीं पुलिस का व्यवहार समाज के प्रति सदा ही एक मित्र के रूप में रहा है। इसके बावजूद भी हम और भी ज्यादा से ज्यादा लोगो से मित्रवत व्यवहार करने को तत्पर रहते हैं ताकि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के बीच से भी शोषण और भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। आप सभी छात्रों के माध्यम से समाज में यह संदेश देना चाहता हूं कि आप हर स्तर पर अन्याय का विरोध कीजिए, पुलिस आपके कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।
ये भी पढ़े:- मुजफ्फरपुर के माधौल गाँव मे सी आर पी एफ के शहीद भूपेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।निकाला गया मशाल जुलूस।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के तरफ से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, पटना श्याम नंदन ने बताया कि प्रारंभ से हीं समाज में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और आयोजित इस छात्र पुलिस संवाद कार्यक्रम से समाज के लोगों के मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे, जिसके परिणामस्वरुप भय, भ्रष्टाचार और अत्याचार मुक्त वातावरण में लोगों का चतुर्मुखी विकास होगा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल अनवर अली ने उपस्थित सभी पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह बहुत हीं अच्छी पहल है और इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रायः होते रहना चाहिए, ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति और भी सजग हो सके।
ये भी पढ़े:- मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
अन्य उपस्थित लोगों में अपर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक तिवारी, पुलिस निरीक्षक प्रशिक्षण संजय कुमार सिन्हा, विद्यालय के फोकल शिक्षक राजू कुमार चौधरी, जयगोपाल यादव, नेहा कुमारी, निरूपमा कुमारी, संघमित्रा कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिल कुमार चौधरी, विभा कुमारी, नरगिस अफरोज, संगीता कुमारी, सविता कुमारी, देव प्रकाश, धनंजय कुमार, रितु कुमारी आदि के साथ साथ विद्यालय के छात्र पुलिस कैडेट के काफी अधिक संख्या में छात्र उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद