गिरफ्तार हुए राहुल गाँधी और शशि थरूर ,राहुल का आरोप सांसदों को पुलिस ने घसीटा और मारा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं, उनका पार्टी आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन कर रही है। इस दौरान राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में नजर आए।
यह भी पढ़े-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन: दिल्ली में धारा 144 लागू
आपको बता दें कि उन्होंने कल ही केंद्र सरकार के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा था कि मैं किसे से नहीं डरता हूं, जो करना है कर लें। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
यह भी पढ़े-शिक्षक भर्ती घोटाला:अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी नामिनी हैं पार्थ चटर्जी
राहुल तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च कर रहे थे. राहुल के अलावा शशि थरूर को भी हिरासत में लिया गया है. कई कांग्रेसी इस वक्त विजय चौक पर धरने पर बैठे हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया है.
05 अगस्त 2022 के राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन राशि वालों के जीवन में आज क्या होगा।
राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने कहा है, ‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है. कुछ लोगों को मारा भी है. आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है. ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं.’
आपने 05 अगस्त 2022का अख़बार पढ़ा? नहीं पढ़े तो पढ़े वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक
दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च निकल रहा है. राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस नेता मार्च कर रहे हैं, वहीं पीएम हाउस का घेराव भी करने की तैयारी है. हालांकि मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद है.


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद