आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / पवन साह
सीतामढ़ी:हर घर तिरंगा अभियान के लिए सीतामढ़ी के युवाओं ,व्यवसायीयों और आमजन ने ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा निकाल सबसे आह्वान किया की सभी अपने हर अपने प्रतिष्ठान पर घर तिरंगा फहराए
चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव
विशाल कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के नेतृत्व में व्यवसायी संघ, जय हिंद परिवार , दवा विक्रेता संघ, श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति, खुदरा विक्रेता संघ, मारवाड़ी युवा मंच , पूर्व सैनिक संघ, सहित अन्य स्वयसेवी संगठन ने संयुक्त विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन किया जो जानकी मंदिर से प्रारम्भ होकर सोनापट्टी में चंद्रशेखर आज़ाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ा लोहापटटी मेन रोड होते गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण अर्पित कर कालेज रोड होते वीरकुंवर सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद मेजर चंद्र्भूषण द्विवेदी कारगिल द्वार पहुँच राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् गाए वीर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रगान गा कर हज़ारों लोगों ने भारत माता की जय जयकार किए
यह भी पढ़े-आजादी की गौरव यात्रा पांचवें दिन परिहार प्रखंड पहुंची
विशाल कुमार ने बताया की सीतामढ़ी के लोगों का उत्साह हर्ष उमंग अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के आकाशीय गुंजायमान नारों से गूंजता रहा रामफल मंडल खुदीराम बोस सुभाष चंद्र बोस लक्ष्मीबाई तत्या टोपे महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे युगपुरुष वीर सपूतों के जय जयकार से सीतामढ़ी गुंज रहा था सभी अपने घर अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिए
कार्यक्रम प्रभारी दीपक कुमार शर्मा ने बतलाया कि मदन प्रसाद , विशाल कुमार , राजीव जालान , मनोज कुमार सिंह ,दीपक बंसल , अजय शराफ , विकास कुमार, कामेश्वर प्रसाद ,शशिरंजन , नीरज गोयनका , राजेश प्रसाद , दीपक कुमार मस्करा,अमित गोल्डी, निर्मल व्याहुत , गणेश सिकरिया , संदीप डालमिया , प्रिंस मोहता , आशीष व्याहुत , पीयूष गोयल, गोविंद शर्मा , पंकज शराफ , नरेंद्र शर्मा , सूरज कुमार ,प्रदीप कुमार , गौतम कुमार ,राजेश सुंदरका, डॉ प्रतिमा आनंद एवं पूर्व सैनिक अनील कुमार सहित हजारों लोग सम्मिलित हुए ।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद