Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आजादी की गौरव यात्रा पांचवें दिन परिहार प्रखंड पहुंची



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / पवन साह 

    सीतामढ़ी: आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के निर्देशानुसार आजादी की गौरव यात्रा के तहत पांचवें दिन पदयात्रा परिहार प्रखंड के परसा, इंदरवा, अमुआ, अधगाईं होते हुए मसहा पहुंचा। जहां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एम.आई. आदिल ने सैकड़ों  समर्थकों के साथ फूल- मालाओं से पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों पदयात्री शहीदों के सम्मान में जयघोष कर रहे थे। 

    यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर ,घरेलू विवाद के वजह से महिला ने नदी में लगाई छलांग

    पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य रकटू प्रसाद, रितेश रमण सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज, प्रमोद कुमार नील, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय बिररख, अफाक खान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एम.आई. आदिल ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया। लेकिन मोदी सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों के हाथों देश को बेच देना चाहती है।आरएसएस के इशारे पर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस पार्टी यह कभी होने नहीं देगी। भारत जोड़ो के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकल्प को हम पूरा करके दिखाएंगे। 

    यह भी पढ़े-मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज विधायक ने उद्धव को बताया मुखिया,एकनाथ शिंदे को लग सकता है बड़ा झटका

    मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लालफीताशाही, निजीकरण, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी, वित्तीय कुप्रबंधन और सामाजिक ध्रुवीकरण से 140 करोड़ जनता बेहाल है। देश में खुशहाली, आर्थिक तरक्की, एकता और अखंडता के लिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार जरूरी है।


    पदयात्रा में प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर, नसीरुल हसन, बदरे आलम, मो. सालिम, जय प्रकाश राय, जमील अख्तर, मुन्ने बिहारी, मस्तान, मो.जहांगीर, अलाउद्दीन शाह, मो. सनोबर, इस्लाम अंसारी, राजीव कुशवाहा, एजाज कुरैशी, संजय सिंह, विनय राय, अताबुल अंसारी, अनिसुल अंसारी, खुर्शीद साफी, मो.गुलाब, मो.हामिद, गुलाम रसूल, अब्दुल बारी,  बेचन ठाकुर, हीरा सिंह, शिवम कुमार, बादल झा, कन्हाई झा, महेश साह, रंजीत कुमार गुप्ता, राम भजन पासवान, नफीस शाह, मो.अरमान, मुसाफिर शाह, भोला पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, असगर अली आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728