बिहार के मुजफ्फरपुर में क्विक रेस्पॉन्स टीम जवान के वेश में घूम रहे बदमाश .....नेल पॉलिश कारोबारी को जांच के नाम पर बैग से 50 हजार रुपए उड़ाए... पुलिस जांच में जुटी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में क्विक रेस्पॉन्स टीम जवान के वेश में घूम रहे बदमाश .....नेल पॉलिश कारोबारी को जांच के नाम पर बैग से 50 हजार रुपए उड़ाए पुलिस जांच में जुटीमुजफ्फरपुर में QRT जवान बनकर बदमाशों ने नेल पॉलिश कारोबारी से 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली है । घटना नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर की है । कारोबारी ने बताया कि वह दरभंगा से आ रहे थे । उनके पीठ पर एक लैपटॉप वाला बैग था । बैग में 50 हजार रुपये व एक पानी का बोतल बिस्किट था । उनके बैग को भारी देख कर रोक लिया गया । कहा कि मैं QRT से हूं । तलाशी दो , कहने के साथ ही बैग कंधे से उतार लिया । फिर , बैग के चैन को खोल जांच करने लगा । हाथ लगा कर चेक किया । फिर चैन बंद कर के बैग को वापस कर दिया जब वे बैग लेकर कुछ दुर गए तो उन्हें अशंका हुआ । बैग खोलकर देखा तो पाया कि बैग में रुपये नहीं है । इसके बाद वह बैग की जांच करने वाले की खोजबीन की । लेकिन वे नहीं मिला । विजय कुमार ने बताया बताया कि दो युवक हठाकठा था । पुलिस की तरह बाल कटवाये हुआ था । क्यूआरटी के तरह का ही टोपी पहने हुआ था । हम आपके सुरक्षा में है । जांच करनी है । उन्होंने बताया कि आरोपति दो लोग था । एक बाइक पर बैठा था । तो दूसरा मेरे पास आकर जांच किया था । इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन किया।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद