आशियारा कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट फाउंडेशन अकादमी ,आईआईटी संपन्न।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना:-फाउंडेशन अकादमी ,आईआईटी पटना मे आशियारा कराटे बेल्ट टेस्ट संपन्न हुआ, इस ग्रेडिंग में लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया लगभग पटना के विभिन्न स्कूलों का बच्चों ने इस ग्रेडिंग मे भाग लिया । इस ग्रेडिंग में मुख्य निर्णायक के रूप में आशियारा कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ब्रांच चीफ सिहान देवनाथ स्वर्णकार, मुख्य अतिथि फाउंडेशन अकादमी के प्राचार्य रामा चक्रवर्ती थीं। सिहान देवनाथ स्वर्णकार के सहयोगी के रुप में अशिहरा कराटे के बिहार चीफ बिजय लाल यादव, सनी कुमार, आदर्श कुमार शुभम, नेहा कुमारी अजय कुमार, शफी आलम , रंभा कुमारी ,ओमकर पासवान थे । कराटे बेल्ट टेस्ट में कुछ बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा इसमें अरोही आनंद, प्रकाश ठाकुरिया, वैष्णवी स्नेहल ,संस्कृति ,अभिनव आनंद युसूफ इमाम ,अंशिका , गजेंद्र रोहन , ऋषिक रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद