सीतामढ़ी में आर्केस्ट्रा के आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, देह धंधे में लिप्त 10 युवतियां व 10 युवक गिरफ्तार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: शहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है सेक्स रैकेट में शामिल दो नाबालिग समेत 10 युवतियों एवं दस युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरा मामला डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर का बताया जा रहा है विशाल मंडल के घर बर्थडे पार्टी का आयोजन में महफिल सजाने के लिए दो युवती बुलाई गई थी और अनैतिक काम किया जा रहा था इसी दौरान गांव के पास से पुलिस की गश्ती टीम ने कमरे के अंदर से गाने की धुन हो रहे पार्टी के शोर-शराबा की आवाज को सूना शक के आधार पर डुमरा थाना की एसआई स्नेहा कुमारी द्वारा कमरे की घेराबंदी कर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां से दो युवती तथा दो युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ गिरफ्तार दोनों युवक तथा दोनो युवती के निशानदेही पर मालूम हुआ कि जिले के सुरसंड की रहने वाली चांदनी देवी तथा उसके पति रवि कुमार सीतामढ़ी शहर के बसबरिया नवल राय के घर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चलाते है
ये भी पढ़े:- बिहार में जो शुरुआत हुई है, उसका संदेश पूरे देश में गया, विधायकों से बोले सीएम नीतीश कुमार
पुलिस की रेड में वहा से 2 नाबालिक लड़की सहित 10 युवती तथा 10 युवक को गिरफ्तार किए गए इसके अलावा देह व्यापार कराने वाली चांदनी कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है सभी युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है और इसी की आड़ में देह व्यापार भी करती थी। सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पर्दाफाश से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है पुलिस की मानें तो सेक्स रैकेट में पकड़ी युवतियां सीतामढ़ी के अलावा कई अन्यों जिलों की है। पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद