मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों पर मनियारी थाना पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी की गई जिसमें कुल 12 लोगो को मिलावटी तारी बेचने व पिने बालों को गिरफ्तार किया गया है वही विदेशी शराब के मामले में एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले की जानकारी देते हुए मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सिलौत विमल निवासी लखिन्द्र चौधरी को दस लीटर मिलावटी तारी के साथ गिरफ्तार किया गया है।वही दूसरी तरफ सिलौत बिमल निवाशी पप्पू महतो,रवि कुमार गजपट्टी, रमेश राम सिलौत, मोहम्मद जहांगीर चैनपुर वाजिद, राजेश साह अमरख सीताराम पुर, मोहम्मद अंसार चैनपुर बंगरा, मोहम्मद समीम चैनपुर बंगरा, दिनेश पासवान अमरख , विजय राम चकहसन बंगरा, अशोक पासवान मथुरा पुर, मोहम्मद साहिद माधोपुर सुस्ता, इन सभी को पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।जिनपर कांड संख्या 279/22 धारा 30A/37 AB बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, वही दूसरा मामला मनियारी थाना क्षेत्र के ही रतनौली निवासी शिव शंकर साहनी को 180 ml की 180 बोतल कुल मात्रा 32. /.400 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनपर कांड संख्या 277/22 धारा 30A/बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद