सकरा प्रखंड के मझौलिया पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण, ग्रामसभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप ।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत मझौलिया पंचायत के पंचायत भवन पर राज्य सरकार द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण एवम जन सुनवाई कार्जक्रम का आयोजन सकरा प्रखंड के मझौलिया पंचायत के पंचायत भवन पर किया गया।जन सुनवाई कार्जक्रम में मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 में रोजगार सेवक के द्वारा अवैध वसूली का आरोप वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है। वहां के स्थानीय ग्रामीण सुरेश कुमार, रीना देवी ,उमेश कुमार सहित कई लोगों ने रोजगार सेवक संजय पासवान के द्वारा पशु शेड निर्माण कराने के एवज में 5000 हजार रुपए का रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। वही इस पंचायत के कई डीलरों पर भी मूल्य से अधिक पैसा लेने वजन में कम देने की शिकायत वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम सभा में कही। वही वहां के मुखिया पति जवाहरलाल प्रसाद संजय पासवान के द्वारा पांच पांच की रिश्वत लेने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया है जिसकी हम जांच कर रहे हैं अगर मामला सही निकला तो ग्रामीणों का पैसा रोजगार सेवक से वापस दिलाएंगे। वही इस मौके पर पंचायत के मुखिया पति जवाहरलाल प्रसाद,वार्ड सदस्य,सहित पंचायत के सभी लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद