स्नातक के छात्र ने गले में फंदा डालकर किया सुसाइड मौके पर पहुंची पुलिस
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: जिले मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसबरिया वार्ड 10 के कमला गार्डन में स्नातक के छात्र ने गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है मृतक की पहचान सोनबरसा प्रखंड के दोस्तीया टोला निवासी के रूप में की गई है मृतक का नाम वीरेश कुमार है जो 20 वर्ष का था वीवेक अपने भाई के साथ बसवरिया के कमला गार्डन में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कमरे में एक एक बांस के सहारे में गले में फंदा लगाकर खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया हालांकि अब तक सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है बसवरिया स्थित देव चंद्र पाठक के मकान में रहकर वीवेक पढ़ता था घटना की सूचना के बाद में मेहसौल ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे हैं वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है छात्र के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद