Noida Supertech Twin Towers Demolition Live Updates: बारूदी विस्फोट से आज ध्वस्त होगा नोएडा का ट्विन टावर
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राहुल कुमार
नोएडा: के सेक्टर-93ए में बना सुपरटेक ट्विन टावर (Noida Supertech Twin Towers Demolition Live Updates) आज यानी रविवार दोपहर ढाई बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा. 40 मंजिला इमारत को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इस ऐतिहासिक कार्रवाई की हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ...उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को सुपरटेक ट्विन टावर को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पर करारा प्रहार किया है.नोएडा के एमराल्ड कोर्ट परियोजना में बने ट्विन टावरों को बनाने वाली कंपनी सुपरटेक लिमिटेड है. यह एक गैर-सरकारी कंपनी है. इस कंपनी को सात दिसंबर, 1995 में निगमित किया गया था. सुपरटेक की स्थापना आरके अरोड़ा ने की है. उनके पास कुल 34 कंपनियां हैं. साल 1999 में आरके अरोड़ा की पत्नी संगीता अरोड़ा ने दूसरी कंपनी सुपरटेक बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की थी.
बड़ी बात तो ये है कि सुपरटेक ने अब तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के 12 शहरों में रियल स्टेट प्रोजेक्ट लांच किए हैं. इसके बावजूद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इसी साल कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है. कंपनी पर लगभग 400 करोड़ का कर्ज बकाया है. इसी कंपनी ने नोएडा में ट्विन टावर का निर्माण किया है जो आज दोपहर ढाई बजे गिरा दी जाएगी.नोएडा का ट्विन टावर अब करीब साढ़े 3 घंटे बाद गिरा दिया जाएगा. एक बटन दबाने के साथ ही ध्वस्त होने वाली इमारत से उठने वाले धूल के गुबार को बैठाने के लिए पानी का तत्काल छिड़काव किया जाएगा. वहीं, अपना घर छोड़कर जाने वालों ने सेल्फी लेकर आज के इस समय को तस्वीरों में कैद कर लिया है.एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लोगों को निकालने का काम पूरा हो चुका है. रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है. ट्विन टावर को ढहाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरक्षा मंजूरी मिलने के उपरांत की इन्हें बहाल किया जाएगा.' अधिकारी के मुताबिक, निवासियों के अलावा उनके वाहनों और पालतू जानवरों को भी हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि निजी सुरक्षाकर्मी और रेजिडेंट ग्रुप के कुछ प्रतिनिधि अपराह्न करीब एक बजे तक सोसाइटी में रहेंगे और इसके बाद दोनों सोसाइटी पूरी तरह से खाली हो जाएंगी.नोएडा में सुपरटेक के जल्द ही ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है. अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी. एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को निकालने का काम सुबह सात बजे तक पूरा किया जाना था. निकासी प्रक्रिया पर नजर रख रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर निवासी पहले ही बाहर जा चुके हैं
और कई निवासी कल शाम स्वयं ही चले गए थे. एक अधिकारी ने सुबह करीब सवा सात बजे कहा, ‘निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है.' अधिकारियों ने बताया कि निवासियों, उनके वाहनों और पालतू जानवरों को सुबह सात बजे तक बाहर ले जाना था जबकि निजी सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों को भी अपराह्न एक बजे तक दोनों सोसाइटी से हटा दिया जाएगा. दोनों अवैध टावर को दोपहर ढाई बजे ढहाया जाएगा.नोएडा में ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की तैयारी के बीच पास की दो सोसाइटी में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद की गई.सुपरटेक ट्विन टावर साल 2009 में बना था. इस प्रोजेक्ट में करीब 1000 फ्लैट्स बनाए जाने थे. लेकिन बाद में बिल्डिंग के प्लान में बदलाव किया गया. इसके बाद कई खरीदार साल 2012 में इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए.
इसमें से 633 लोगों ने फ्लैट बुक कराए थे. जिनमें से 248 रिफंड ले चुके हैं, 133 दूसरे प्रोजेक्ट्स में शिफ्ट हो गए, लेकिन 252 ने अब भी निवेश कर रखा है. इस मामले में 2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा प्रधिकरण को फटकार लगाई और इस प्रोजेक्ट को अवैध घोषित करके ध्वस्त करने का आरोप दे दिया. इसके बाद सुपरटेक कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट ने तब हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी. लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया.नोएडा के सेक्टर-93ए में बना सुपरटेक ट्विन टावर आज यानी रविवार दोपहर ढाई बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा. 40 मंजिला इमारत को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. यहां न केवल पुलिस फोर्स की भारी संख्या में तैनाती है बल्कि नोएडा अथॉरिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से इस ध्वस्तीकरण अभियान पर पुलिस, मेडिकल और इनवायरमेंट विभाग ने अपनी नजरें गड़ा दी हैं.
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद