अग्निशमन विभाग ने किया फ़ायर ऑडिट!
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा: अग्निशमन प्रशिक्षण अकादमी, बिहटा के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा मनेर में महादेव स्थान स्थित खुशी इंटरप्राइजेज (9292 ऑयल फैक्ट्री) परिसर में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर ऑडिट किया गया।इस ऑडिट में फ़ायर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई साथ ही वहाँ के कर्मचारियों के लिए फ़ायर मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया । इसके साथ ही आग बुझाने वाले विभिन्न उपकरणों की जाँच करते हुए फैक्ट्री से जुड़े प्रभंधको को अन्य उपकरणों को लगाने का सुझाव दिया गया ।इस मौक़े पर ऑडिट कर रहे बिहार अग्निशमन सेवा के प्रभारी पदाधिकारी विकास कुमार ने कर्मचारियों को आग लगने के कारणों और उनसे बचाव के बारे में विस्तार से बताया ।वही उन्होंने कहा की ऑडिट में लगभग सभी जगहों पर सही मानकों का प्रयोग किया गया है उन्होंने उपकरणों में फोम सिलिंडर में और इजाफ़ा करने का सलाह दिया ।वहीं ख़ुशी इंटरप्राइजेज 9292 आयल फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी जुनैद हुसैन खान ने अग्निशमन विभाग से आए पदाधिकारियों को फैक्टरी संचालन एवं अन्य सुरक्षा उपाय की व्यवस्था से अवगत कराया ।इस मौक़े पर फायरमैन मोहम्मद परवेज़ आलम, फायरमैन कमलेश कुमार फायरमैन चंदन कुमार, जफरुल्ला खान, सहित फैक्ट्री प्रभंधन से जुड़े अधिकारी और कर्मचार मौजूद रहे ।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद