सीतामढ़ी ,मुहर्रम पर्व में गड़बड़ी करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: नगर थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे। उनके विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी। एसपी हर किशोर राय ने लोगों से अफवाह से बचने एवं असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने एवं इसकी सूचना अबिलम्ब प्रशासन को देने की जानकारी दी।
यह भी पढ़े-बिहटा में शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध है। जिला के बॉर्डर से सटे क्षेत्रों पर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ सुबोध कुमार, डीएसपी, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, मेहसौल ओपी प्रभारी, स्थानीय लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद