बिहटा के संकल्प पब्लिक स्कूल में छात्रवृति सम्मान समारोह का अयोजन किया गया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा : के संकल्प पब्लिक स्कूल में छात्र वृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कुश कुमार सिंह , प्रधानाध्यापक नीरज कुमार एवम निर्देशक मृत्युंजय कुमार के द्वारा किया गया। कुश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया की यह स्कूल बिहटा का बहुत ही बेहतरीन स्कूल है क्योंकि यहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता हैं, और जो बच्चे अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं उसे स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में अगले परीक्षा तक उनका स्कूलफीस माफ कर दिया जाता है .
यह भी पढ़े-सीतामढ़ी ,मुहर्रम पर्व में गड़बड़ी करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे।
यह बिहटा का पहला स्कूल है जहा छात्रों को इस तरह का छात्रवृत्ति दिया जाता है। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार और निर्देशक मृत्युंजय कुमार ने बच्चो को संबोधित करते हुए बताए की यहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो पढ़ने के लिए इच्छुक है उनके लिए भी स्कूल में उचित व्यवस्था है।
यह भी पढ़े-बिहटा में शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
मौके पर स्कूल के शिक्षक , रजनीश, एस सी मिश्रा, बिकेश, नितीश, गोपाल, बिपुल, अभिषेक, शशिकांत, हिमांशु, धनजीत, अर्पणा, तृप्ति, सोनी, अनिता, ऋतु, पूजा नेहा आदि शिक्षक उपस्थित थे। सभी शिक्षक ने बच्चो के संबोधन में बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवम शुभकामना दिए।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद