मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर , दो युवक की मौत
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : जिले में तेज रफ्तार का कहर ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। दरअसल, घटना मुसहरी थाना के कोठिया की है। जहा बाइक सवार दो युवक बाजार जा रहे थे। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही बाइक एक बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक भी गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
यह भी पढ़े-बिहार की नई सरकार में कौन बन सकता है राजद और जदयू कोटे से मंत्री? पूरी सूची देखें
वे खून से लथपथ थे। वही सूचना पर पहुंचे मुसहरी थाना अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद सिंह ने आनन-फानन में घायल को PHC मुशहरी में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दरभंगा जिले के विशुनपुर के उमेश सहनी के पुत्र रवि कुमार (18) और पियर के हरिमोहन पांडेय के पुत्र देवराज (28) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि देवराज राजमिस्त्री का काम करता था और रवि मैट्रिक में पढ़ता था। दोनों बाजार किसी काम से जा रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ।
यह भी पढ़े-SC ने नूपुर शर्मा को दी राहत, सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर
वही मामले में फोन पर बातचीत के दौरान मुसहरी थाना अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोठिया गाव में एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से जा टकराई जिसमे दो युवक बुरी तरह घायल हो गए थे जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए मुसहरी पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद