Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार की नई सरकार में कौन बन सकता है राजद और जदयू कोटे से मंत्री? पूरी सूची देखें


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ त्रिपाठी 

    पटना. बिहार में दो दिनों के सियासी उलटफेर के बीच बुधवार को महागठबंधन की सरकार बन गई. नयी सरकार में नीतीश कुमार ने फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. हालांकि, नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा उसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन, वी न्यूज 24   जो एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है, उसके अनुसार नीतीश कैबिनेट के लिए मंत्रियों का नाम लगभग फाइनल हो चुका है.

    यह भी पढ़े-SC ने नूपुर शर्मा को दी राहत, सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर

    सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार बिहार सरकार में 16 से 18 मंत्री राजद के होंगे जबकि कांग्रेस को 3 या 4 पद मिल सकता है, वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम पिछली सरकार की तरह ही इस सरकार ने भी एक सीट लेने में सफल होगी. वहीं नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी फिर से मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है.

    यह भी पढ़े-पेड़-पौधों के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं: नरेंद्र भरद्वाज

    आरजेडी कोटे से तेजप्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, आलोक कुमार मेहता, अवध बिहारी चौधरी (अगर विधान सभा अध्यक्ष पर बात नहीं बनी तब), ललित यादव, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, अनिल सहनी, चन्द्रशेखर, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, समीर महासेठ, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, सुनील सिंह और केदार सिंह मैं कोई एक, बच्चा पांडेय और राहुल तिवारी में कोई एक, कार्तिक सिंह और सौरभ कुमार में कोई एक को मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है.


    JDU कोटे से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री 

    वहीं जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान, अशोक चौधरी को मंत्री बनाया जाएगा.

    कांग्रेस कोटे से संभावित मंत्री

    जबकि कांग्रेस कोटे से मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और राजेश कुमार राम को मंत्री बनाया जा सकता है.

    वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हम (से) कोटे से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी एक बार फिर मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728