मुजफ्फरपुर के महुआ मार्ग के रामपुर काशी में तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसा बाइक सवार की मौत।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर:- जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार वाहन डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े- पीएम मोदी का नया नारा, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र मुजफ्फरपुर महुआ मार्ग में रामपुर काशी अनवारा पूल के समीप एक तेज रफ्तार डंफर हाइवा और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार युवक घटनास्थल पर ही अपनी जान गवा बैठे जिसके बाद घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़े- अनिता बोस फाफ ने कहा, वक्त आ गया है कि नेताजी के अवशेष भारत लाए जाएं
वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मनियारी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मीडिया से बातचीत करने से परहेज करते रहे।वही सोनवर्षा पंचायत के मुखिया गुलाम रसूल अंसारी ने बताया कि एक अज्ञात वाहन डंफर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा डीह वार्ड नम्बर 5 के सकलदेव सिंह के 30 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है।वही ग्रामीणों का कहना है कि 112 नम्बर की गाड़ी भी घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी फिर भी एक्सीडेंट कर डंफर भाग निकला और 112 नम्बर पुलिस की गाड़ी देखती रही।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद