बिहार के सीतामढ़ी जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राहुल कुमार
सीतामढ़ी:- में शुक्रवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सुबह से ही श्री सीतामढ़ी गौशाला स्थित भगवान गोपाल कृष्ण मन्दिर, खेमका कॉलोनी में स्थित श्री श्याम मन्दिर, गुदरी रोड स्थित श्री रामविलास मन्दिर समेत अन्य कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों हेतु ताँता लगा रहा। श्री सीतामढ़ी गौशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव गायों के बीच गौशाला में मनाया जाना भक्तों को आनंदित करता रहा है क्योंकि वास्तव में यशोदानंदन श्री कृष्ण का बचपन गइयों के संग ही बीता था। इस कारण श्रीकृष्ण की पूजा गोपाल के नाम से भी की जाती है। गौ भक्तों के लिए सुखद संयोग हैं कि नंदलाला अपने कर्म क्षेत्र सीतामढ़ी गौशाला में श्री गोपाल कृष्ण मन्दिर में विराजमान है।
ये भी पढ़े:- छितरौली पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप।
श्रीकृष्ण भक्त राजेश कुमार सुन्दरका ने श्री कृष्ण का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवतम के पहले खंड के तीसरे अध्याय के अठाईसवें श्लोक में कहा गया है “सारे अवतार या तो भगवान के पूर्ण अंश या पुर्ण्नाश के अंश (कलाएं) है, लेकिन श्रीकृष्ण तो आदि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान है। श्रीकृष्ण विभिन्न लोकों में नास्तिकों द्वारा उपद्रव किए जाने और आस्तिकों की रक्षा करने के लिए प्रकट होते हैं.” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी मंदिरों में गर्भ गृह में भगवान की साज सज्जा कर मन्दिर परिसर को फूल मालाओं और रंगीन रौशनी से सजाया गया। वहीँ कन्हैया के आगमन से पूर्व श्री रामविलास मन्दिर के पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया फिर संध्या में छह बजे से भजन कीर्तन का आयोजन हुआ एवं श्री श्याम मन्दिर में मुजफ्फरपुर से आए कलाकार मनमोहन सोनी व राजीव सोनी की भजन प्रस्तुति भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही थी। पूरा वातावरण श्याममय हो चुका था। वहीं श्री सीतामढ़ी गौशाला में कन्हौली गजपथ के बिट्टू झा की मंडली द्वारा रामधुन के साथ कन्हैया के भजनों की प्रस्तुति की गई।
ये भी पढ़े:- सीबीआई की एफआईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 के नाम, घर के बाद ली गई कार की तलाशी
"झूम झूम नाचो गाओं बधाइयाँ", "साँवली सूरत पे मोहन", "तेरी बंशी पे जाऊं बलिहार", "सत्यम शिवम सुन्दरम", "मैया यशोदा तेरा कन्हैया", "रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया", "यशोमति मैया से बोले नंदलाल", “नन्द के आनन्द भयो,जय कन्हैया लाल की” आदि बोल ने जन्मोत्सव में चार चाँद लगा दिए। सुन्दरका ने बताया कि अब प्रतीक्षा हो रही है रात्रि बारह बजने की जब कन्हैया का आगमन होना है उसके पूर्व यजमान जनार्दन प्रसाद भरतिया पंडित विद्याधर शर्मा और पंडित गणेश झा की देखरेख में पूजा पर बैठे। तब तक श्रद्धालु पूजा पाठ और भजन कीर्तन का आनन्द ले रहे हैं। जन्मोत्सव के दौरान व्यवस्था में सजन हिसारिया, शिव कुमार प्रसाद, राजीव कुमार गुड्डू, राजेश कुमार सुन्दरका, पंकज गोएनका, गणेश सिकरिया आदि लगे थे तो बड़ी संख्या सीतामढ़ी के गणमान्य लोग श्रीकृष्णका दर्शन करने आ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद