छितरौली पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर:- जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत छितरौली पंचायत के ग्रामीणों द्वारा स्थानीय डिलरो के खिलाफ कई आरोप लगाये है।बाताया जाता है कि कुढ़नी प्रखंड के छितरौली पंचायत अंतर्गत स्थानीय डीलर द्वारा राशन में कम वजन देने , मुल्य से अधिक पैसा लेने व बीच-बीच में राशन गायब कर देने का आरोप वहाँ के स्थानीय लोगों ने लगाया है।
ये भी पढ़े:- सीबीआई की एफआईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 के नाम, घर के बाद ली गई कार की तलाशी
वही इस संबंध में छितरौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार राय ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत सही है।हमारे यहाँ भी कुछ ग्रामीण डीलर के खिलाफ शिकायत करने आये थे।जिसपर हमलोग प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को शिकायत दर्ज करा दिया है।लेकिन अभी तक वहाँ से कोई भी कार्यवाई नही किया गया है।वही आरोप लगाने वालो में ग्रामीण सत्यनारायण भगत, शोभा देवी,कालू माझी, दिनेश चौधरी वार्ड नं-9, उप मुखिया बालमुकुंद उर्फ लालू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद