भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बैठक का आयोजन किया गया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बैठक का आयोजन किया गया।भाजपा बिहार की ओर से दो नेता 27 अगस्त सीतामढ़ी में सात बैठक लेंगे।द्वारिका पैलेस सीतामढ़ी में पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार एवं बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा का आगमन होना है ।जिसके लिए सात कार्यक्रम तय किए गए हैं । जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी के साथ बैठक में प्रभारी के रूप में नंदकिशोर सिंह, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री की बैठक हेतु प्रभारी दिनकर पंडित ,प्रकोष्ठ मंच मोर्चा की बैठक हेतु प्रभारी अरुण कुमार गोप ,प्रेस वार्ता प्रभारी आग्नेय कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति राष्ट्रीय कार्यसमिति के साथ बैठक हेतु संजीव चौधरी, मातृ संगठन समन्वय बैठक प्रभारी पवन कुमार उपमन्यु, प्रभावकारी मतदाता बैठक हेतु प्रभारी प्रोफेसर उमेश चंद्र झा एवं भाजपा कोर टीम की बैठक प्रभारी आशुतोष कुशवाहा को बनाया गया ।
ये भी पढ़े:- जफ्फरपुर में 60 वर्षीय बृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच।
सभी बैठक द्वारिका पैलेस सीतामढ़ी में दस् बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रणनीति बनाकर सभी जवाबदेही दे दी गई ।बैठक में जिला उपाध्यक्ष भवनाथ मिश्र ,शिव शंकर प्रसाद ,सीमा जयसवाल, डॉ विभा ठाकुर, जिला मंत्री चुनचुन सिंह ,श्रीकांत सिंह बबलू, विनोद कुमार, राम नारायण राम, पल्लवी प्रियदर्शनी, डॉ देवेश कुमार ,सुनील कुमार व्याहुत, राहुल रणवीर आनंद, पंकज तिवारी ,राहुल शांडिल्य ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद