जफ्फरपुर में 60 वर्षीय बृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: में 60 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है । जहां 60 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया गया है । घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई । वहीं , महिला की मौत की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई । मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई । घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया । सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एस के एम सी एच भेजा ।
ये भी पढ़े:- सीतामढ़ी भादो अमावस्या के अवसर पर णीसती दादी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूजनोत्सव
इधर , घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मामले में मृतका की बेटी सीमा कुमारी ने बताया कि मां मिर्ची की बिच्ची लेने के लिए राघोपुर बाजार गई थी । लेकिन , वह काफी देर तक बाजार से नहीं लौटी । इसके बाद परिवार के सभी लोग उन्हें ढूंढने के लिए निकले । इसी दौरान वे लोग लीची गाछी पहुंचे । जहां देखा कि वहा पर उसकी मां का शव पड़ा है । उसके पीछे से गला रेता गया है । इसके बाद मामले की जानकारी अहियापुर थाने को दी गई ।वही मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद