सीतामढ़ी ज़िले से खाद्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है
सीतामढ़ी: ज़िले से खाद्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ज़िले के डुमरी कला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से सही मात्रा में खाद्य का आवंटन नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए इफ़को मैनेजर कुणाल कुमार पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है अन्यथा 12 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास या विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह की धमकी दी हैजिसके बाद ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह कैमरे के सामने आयें और सफ़ाई देते हुए कहा कि मीडिया से जानकारी मिलने के बाद ज़िला कृषि पदाधिकारी से जानकारी ली गयी जिसमें बताया गया कि 400 बैग उर्वरक उक्त पैक्स अध्यक्ष को उपलब्ध करायी गयी थी लेकिन अगर ये कम पर रहा है तो इस आशय की जानकारी ज़िला कृषि पदाधिकारी को दे उनकी समस्या का अविलंब निदान किया जायेगा वही कालाबाजारी पर कहा कि लगातार इसके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद