सीतामढ़ी के आई बी में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: अभी हमारी नई नई सरकार बनी है हम स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को भी बेहतर बनाएंगे।उक्त बातें सीतामढ़ी के आई बी में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कही।उन्हों ने कहा कि अब हमारी सरकार पूरी मजबूती के साथ चलेगी।माननीय नीतीश बाबू ने कसम खा लिया है अब वे दूसरी जगह कभी नहीं जाएंगे।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्हों ने कहा कि बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो हम दस लाख युवाओं को नौकरी देंगे ।तो सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को अपने सम्बोधन में साफ तौर पर कह दिया कि युवा नेता तेजस्वी यादव का कंधा हमारे साथ आ गया है ऐसे में हम 10 लाख नहीं 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।सभी विभागों में देखा जा रहा है किस विभाग में कितनी वैकेंसी बन सकती है उसके हिसाब से काम किया जाएगा।मौके पर सीतामढ़ी ज़िला राजद अध्यक्ष मो शफ़ीक़ खान,युवा राजद नेता जलालुद्दीन खान,पूर्व विधायक सुनील कुमार,सहित अन्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद