Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली पुलिस ने 6.5 करोड़ रुपए एक महिला से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता'

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने नागालैंड के 3 निवासियों और एक नाइजीरियाई नागरिक को 6.5 करोड़ रुपए एक महिला से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया. डीसीपी नई दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, वे नाइजीरिया में अपने सरगना को पैसे भेज रहे थे. एक लैपटॉप, 5 फोन और 32 एटीएम कार्ड बरामद किए गए है. 

    यह भी पढ़े-गुरुग्राम में तेंदुए को देखकर लोगों में दहशत, देखें वीडियो

     कीमती तोहफे भेजने का झांसा देकर एक महिला से छह करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2016 में उसने फेसबुक पर किसी एरिक एलियट नामक व्यक्ति से मित्रता की थी. एलियट ने महिला को बताया कि वह भारत में होटल का व्यवसाय करना चाहता है और फायदा होने पर उसका आधा हिस्सा उसे देगा. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एलियट ने महिला को कीमती उपहार भेजने और उसके लिए सीमा शुल्क तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र के बहाने पैसे लेने शुरू कर दिए. अधिकारी ने कहा कि महिला को कोई पार्सल प्राप्त नहीं हुआ और 2016 से 2022 के बीच शिकायतकर्ता से कुल साढ़े छह करोड़ रुपये वसूले गए.

    यह भी पढ़े-बेगूसराय बछवाड़ा एनएच गोलीकांड में आज हो सकता है बड़ा खुलासा ,पांच लोग गिरफ्तार

    जांच में पता चला कि अधिकांश बैंक खाते दक्षिणी दिल्ली इलाके से संचालित हो रहे थे. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों नाइजीरिया के कोसोराची पैट्रिक अमाडी (41), मेया इमचेन (32), हेमातोली सुमी (29) और बबन राय (29) को गिरफ्तार किया. ये तीनों नगालैंड के रहने वाले हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि पैसे जिन खातों में मंगाए गए थे, उनमें उत्तर-पूर्वी भारत के व्यक्तियों के नाम हैं. नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने नागालैंड के तीन निवासियों और एक नाइजीरियाई नागरिक को 6.5 करोड़ रुपये की एक महिला को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वे नाइजीरिया में अपने सरगना को पैसे भेजते थे. हमने एक लैपटॉप, 5 फोन और 32 एटीएम कार्ड बरामद किए.


    खातों से लिंक मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड प्राप्त किये गए और जांच टीम ने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के अर्जुन नगर इलाके में छापेमारी की और धोखाधड़ी में शामिल बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही महिला हेमाटोली को पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने पूछताछ में कई खुलासे किये, जिसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई. नाइजीरियाई युवक के पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अपराध संबंधित डेटा सामग्री वाला एक लैपटॉप बरामद किया गया.(इनपुट एएनआई)

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728