Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नहीं बनेगा रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ,केंद्र सूद समेत वापस माँगा पैसा





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / विवेक श्रीवास्तव 

     नई दिल्ली: भारत सरकार ने रांची में बन रहे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रोजेक्ट  को रद्द कर दिया है. प्रोजेक्ट के लिए वर्ष 2019 में झारखंड को दी गयी अनुदान की पहली किस्त 9.80 करोड़ रुपये सूद समेत लौटाने के लिए कहा है. एक सितंबर को हुई भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एक्सपोर्ट स्कीम (टीआइइएस) की इंपावर्ड कमेटी की बैठक में रांची में निर्माणाधीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रोजेक्ट रद्द करने का फैसला किया गया. 

    इसका कारण अनुदान की पहली किस्त आवंटित होने के दो साल बाद भी निर्माण कार्य में आवश्यक प्रगति नहीं होने बताया गया है. इंपावर्ड कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय से राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है.

    यह भी पढ़े- दिल्ली पुलिस ने 6.5 करोड़ रुपए एक महिला से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किया

    रांची के धुर्वा क्षेत्र स्थित कोर कैपिटल एरिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी साल 29 जुलाई को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला रखी थी. 3.45 एकड़ में प्रस्तावित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बनाने पर करीब 44 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होना है. वहां जी प्लस फाइव भवन का निर्माण किया जाना है. वर्ष 2019 में भारत सरकार ने अनुदान की पहली किस्त 9.80 करोड़ रुपये झारखंड को आवंटित किया था. लेकिन, उसके बाद कोविड संक्रमण की आशंका के कारण दो वर्ष लॉकडाउन की स्थिति रही. इसके अलावा अन्य कारणों से भी राशि होने के बावजूद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी. कोरोना संक्रमण की आशंका कम होने के बाद राज्य सरकार ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तैयार करने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया. 

    काम का टेंडर फाइनल हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भवन की नींव रखी. लेकिन, शिलान्यास के एक महीने बाद ही भारत सरकार ने प्रोजेक्ट शुरू होने में विलंब की बात करते हुए रद्द करने का फैसला सुना दिया है. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728