Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वाराणसी में डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी:भदोही से आए बदमाशों ने मां-बेटी की हथौड़े और रॉड से की थी हत्या; पड़ोसी ने बनाया था प्लान

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार


    वाराणसी: के नरिया डबल मर्डर की गुत्थी 47 दिन बाद सुलझ गई है। मां-बेटी सुनीता पांडेय (55) और बेटी दीपिका पांडेय (28) की निर्मम हत्या करने वाले दो शातिर बदमाशों और एक सूत्रधार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि लूट के इरादे से ये हत्या की गई थी। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश के DGP डीएस चौहान ने वाराणसी पुलिस को शाबाशी दी है। हत्यारे दो सगे भाई अमन और अतुल विश्वकर्मा हैं, दोनों मूल रूप से भदोही के रहने वाले हैं। इस हत्या की योजना पड़ोसी विजय पाल ने बनाई थी। तीनों बदमाशों को आज रिमांड के लिए वाराणसी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। दोनों हत्यारों ने 2-3 दिन बकायदा रेकी की। फिर घटना वाली रात को घर के पीछे वाले रास्ते से अंदर घुसे। वहीं पर हथौड़ा और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी अमन पहले भी नागपुर महाराष्ट्र में हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है । 

    ये भी पढ़े:- सीमा पात्रा मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को अपमानित करना उनका DNA

    पुलिस ने मां-बेटी के दोनों मोबाइल फोन सहित ज्वैलरी और कैश भी बरामद किया है। इसी साल 13 जुलाई को वाराणसी के नरिया स्थित एक मकान में मां-बेटी का 10 दिन पुराना निर्वस्त्र शव मिला था। छोटा बेटा अंजनी जब कई दिन के बाद घर पहुंचा, तो वहां से आ रही दुर्गंध पर उसने पुलिस को सूचना दी। यह मकान नरिया में प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली विभाग से सेवानिवृत्त बालमुकुंद पांडेय का मकान है। जिनकी मौत 2 साल पहले ही हो चुकी है। बालमुकुंद पांडेय का एक बेटा अखिलेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। दूसरा बेटा अंजनी चोलापुर में पोल्ट्री फॉर्म हाउस में काम करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मां-बेटी आसपास के लोगों से बहुत कम मतलब रखती थी।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728