भोजपुर में सड़क हादसा, गर्भवती समेत 4 जख्मी:अल्ट्रासाउंड कराने बाइक से जा रहे थे, कार ने कुचला
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राहुल कुमार
पटना: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को अनियंत्रित कार ने बाइक सवार देवर-भाभी समेत चार को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। जिसके बाद जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी पिंकी देवी,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उसकी रिश्तेदार संजू देवी एवं संजू देवी का 3 वर्षीय पुत्र अनंत सागर शामिल है। इधर पिंकी देवी ने बताया कि वह गर्भवती है। जिसको लेकर वह अपने देवर छोटू कुमार,अपने रिश्तेदार संजू देवी व उसके पुत्र आनंद सागर के साथ बाइक पर सवार होकर आरा सदर अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने आई थी।
अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जब वह सभी बाइक से वापस लौट घर रही थी। उसी दरमियान धरहरा पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों बाइक से गिर पड़े। हादसे में पिंकी देवी,उसकी रिश्तेदार संजू देवी एवं संजू देवी का पुत्र अनंत सागर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि उसका देवर छोटू कुमार बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी पिंकी देवी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है ।



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद