अल्पसंख्यक समुदाय ने उपसभापति डा पूर्वे का किया नागरिक अभिनंदन
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सोनबरसा: प्रखंड क्षेत्र के महुलिया गांव में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा नवनिर्वाचित बिहार विधान परिषद के उपसभापति डा राम चंद्र पूर्वे का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी व वयोवृद्ध शम्सुर्रहमान खान ने पूरे गर्म जोशी से माला पहना कर साथ ही अंग वस्त्र भेंट कर डा पूर्वे को सम्मानित किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता मो कमर अख्तर एवं मो हैदर अली ने भी उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए तंजीम फलाहे इंसानियत परिहार के अध्यक्ष मौलाना अलाउद्दीन रिजवी ने कहा कि 25 वर्ष पहले एक कार्यक्रम में डा पूर्वे ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय में शिक्षा का घोर अभाव है। समुदाय शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उस समय से डा पूर्वे का कायल हूं। वही डा पूर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि तीन के राजनीतिक कैरियर में जो सम्मान परिहार और सोनबरसा की जनता ने दिया है, उसका कर्जदार हूं। नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव ने अटूट विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको कायम रखूंगा। साथ ही क्षेत्र का विधायक नही होने के बावजूद अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु तत्पर रहूंगा। हर पुरूष के कामयाबी के पीछे महिला का हाथ होता है। मेरे कामयाबी के पीछे मेरी पत्नी डा रंजना का सहयोग और साथ रहा है। मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग एवं स्वच्छ रहा है। वहीं नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव की प्रशंसा की इन लोगों ने बिहार में सम्प्रदायिक ताकत को रोका है। समारोह का संचालन मो शुऐबुर रहमान किया। मौके पर मौलाना तैयब, मौलाना जफीर मिस्बाही, मौलाना कमरे आलम अमजदी, मुखिया पति तनु, पूर्व मुखिया सदरे आलम खान, नसीम अहमद उर्फ नसु खां, आलम हुसैन, ओवैश हाशमी, पैक्स अध्यक्ष अजय पंजियार, संजय पूर्वे, अरूण कुमार, सतार अंसारी, मोसीबूल, वसीम कौशर, खालिद, मोबस्सीर, मोदस्सीर, मोस्सदीक, सैफुर रहमान, फखरूल हसन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद