सीतामढ़ी 22 वर्षीय युवक फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया इलाके में राजन कुमार नामक एक 22 वर्षीय युवक में फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि बीते साल पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उस पर छेड़खानी का एफ आई आर दर्ज कराया था। इसको लेकर युवक काफी परेशान रहता था।
यह भी पढ़े-बिहटा में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में फायरिंग, चार की मौत
वहीं, परिजनों का आरोप है कि लड़की ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया और फिर केस मैनेज करने के लिए पैसे मांगे। पैसे की मांग के कारण मृतक राजन परेशानी में रहता था। इसी बीच शुक्रवार की अहले सुबह कमरे में राजन का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची मेहसौल ओपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद