9 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, ने मनाया पुलिस स्म़ृति दिवस
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:-पटना जिला के बिहटा स्थित 9वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में यूनिट कमाडेंट श्री सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने देश की गरिमा को बनाए रखने वाले देश के पुलिस बल के सभी साथियों को जिन्होंने पिछले सालों में देश की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है,
यह भी पढ़े- बिहटा में मिला अज्ञात युवक का शव इलाके में फैली सनसनी।
उनके लिए दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि आज भी हम पुलिस बलों के लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा हमारे लिए देश की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देना गर्व की बात होती है। इस अवसर पर वाहिनी के सभी कार्मिक मौजूद रहे।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद