बिहटा पुलिस ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर 17 शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा - पिछले कई सालों शराबबंदी कानून लागू है शराबबंदी को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में बिहटा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगह से 17शराबी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .
यह भी पढ़े- 9 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, ने मनाया पुलिस स्म़ृति दिवस
गिरफ्तार लोगों की पहचान गोधन मांझी, राजेंद्र मांझी, लव कुश साव, हरिशंकर प्रसाद, रामजी राय, शैलेश कुमार, जगजीवन राम,शिवजी राम,दिलीप राम, छोटे माझी, राजू साव, अरुण कुमार, मो.शालानउद्दीन,उपेंद्र चौहान, सोनू कुमार, भागीरथ सिंह, टिटू रविदास के रूप में हुई है. थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगह से छापेमारी कर 17 शराबी को गिरफ्तार किया गया जहां सभी की जांच और शराब की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायालय भेजा गया है।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद