गुजरात के नवसारी में अरविंद केजरीवाल और मान को करना पड़ा फजीहत का सामना
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रवि कुमार
अहमदाबाद : गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने के इरादे से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम और पंजाब के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को गुजरात के नवसारी पहुंचे, जहां उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा
बीजेपी समर्थकों ने केजरीवाल और मान को दिखाए काले झंडे
दरअसल, नवसारी जिले के चिलखी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों ने काले झंडे दिखाए. इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाये. जानकारी के मुताबिक, चिखली तालुका में खुदवेल और गोलवड गांवों के बीच सड़क किनारे खड़े बीजेपी समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को उस समय काले झंडे दिखाये, जब उनका काफिला वहां इन स्थानों से गुजर रहा था.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद