बिहटा में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:-पटना से सटे बिहटा में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार और बाइक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बताया जाता है कि ट्रक अचानक खराब हो गयी थी जिसे सड़क किनारे लगाकर ड्राइवर मिस्त्री को बुलाने गया हुआ था तभी विपरित दिशा से आ रही कार और बाइक ने ट्रक में टक्कर मार दी।
दरभंगाः बस-ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत, छह घायल
राजधानी पटना से सटे बिहटा- बिक्रम मुख्य मार्ग में अमहरा नया रोड के पास ट्रक खड़ा किया गया था। जिसमें एक कार और बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घायल कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।मृतक बाइक सवार की पहचान बिहटा के मुस्लिम राघोपुर निवासी सुरेश साव के 26 वर्षीय बेटे विवेक के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े- दरभंगा : अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
जबकि कार सवार मृतक की पहचान बिक्रम के पडरीयावां निवासी सीताराम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी एवं स्व. दुखित सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में की गयी है। वहीं घायल कार चालक की पहचान 70 वर्षीय पति सीताराम सिंह के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है .
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद