भागलपुरः बरारी में युवक की गला रेतकर हत्या
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / ललित भगत
भागलपुरःबरारी थाना क्षेत्र के मायागंज में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के हाथ को गमछे से बांध दिया गया था और धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने की खबर के बाद बरारी पुलिस मौके पर पहुंची।
दरभंगाः रेल रोको आंदोलन जारी रहने से ट्रेन परिचालन ठप
घटनास्थल से पुलिस ने शराब की दो खाली बोतल, चिप्स के पैकेट का खाली रैपर, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कई व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी फोटो डाली है ताकि पहचान हो सके। ऐसी आशंका जताई गई है कि देर रात पार्टी के दौरान युवक की हत्या कर दी गयी है।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद