दरभंगाः रेल रोको आंदोलन जारी रहने से ट्रेन परिचालन ठप
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
दरभंगाः बैगनी में शुक्रवार को भी हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति का सत्याग्रह 23वें दिन जारी रहा। सझुआर के मुखिया चन्दन कुमार झा रोहित और मकरमपुर के पूर्व मुखिया राजन कुमार झा के नेतृत्व में लोग जमे हुए हैं। पर्व का समय होने के बावजूद सत्याग्रहियों की संख्या और जोश में कोई कमी नहीं है।
मुजफ्फरपुर: छठ घाट बनाने के दौरान युवक को मगरमच्छ ने निगला
लोगों ने बताया कि रेल विभाग ने लाइन के निर्माण के समय मानक और लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जिस जगह का चुनाव किया था और जहां हॉल्ट के अनुरूप सबकुछ हुआ है, उनकी मांग वहां गाड़ी का ठहराव वहीं सुनिश्चित करने की है। सत्याग्रह पर रामदयाल झा, शत्रुघ्न दास, आशीष दास, सेवक कमती, शोभित दास, शोभा पासमान, रामप्रीत पासमान, नसीम खां, मो मज्जो, पर्वतो देवी, सिलिया देवी, शांति देवी, नीरज देवी, ललिता देवी आदि हैं।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद