दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा ,आग में 64 लोग झुलसे
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज चौहान
भदोही: में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 64 लोग झुलस गए. आग लगने से बड़ी संख्या में पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी और प्रयागराज में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. औराई थानाक्षेत्र में हुए इस भयानक हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
यह भी पढ़े-इंडोनेशिया फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 129 की मौत
पूजा पंडाल में आग लगने से 64 लोग झुलसे
जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 64 लोग झुलस गए हैं. इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे झुलसे हैं. 64 में 42 लोगों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. इनमें से 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी और 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है. इसके अलावा तीन लोगों को बीएचयू के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.
यह भी पढ़े-माउंट लिट्रा जी स्कूल, के प्रांगण में रास डांडिया का भव्य आयोजन किया गया।
आरती के समय आग लगने से मचा हड़कंप
भदोही के एसपी (SP) अनिल कुमार ने बताया कि, औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई. जिस समय ये हादसा हुआ वो आरती का समय था, जिसके चलते पंडाल में लोगों की काफी संख्या थी. पुलिस के मुताबिक, पंडाल में काफी लोगों की मौजूदगी में डिजिटल शो भी चल रहा था. इसी दौरान आग लगने से भगदड़ मच गई. फायर बिग्रेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक पूरा पंडाल जलकर राख हो चुका था.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद