Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रंगदारी नहीं देने पर बदमाशो ने बरसाई पूर्व विधायक के गाड़ी पर गोली

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  रंधीर कुमार जयसवाल 

    मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मधुबन के पूर्व विधायक शिवजी राय की गाड़ी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हमले में पूर्व विधायक समेत चालक व बाडीगार्ड बाल -बाल बच गये. घटना राजेपुर के बारा विशुनपुर गांव के समीप की है. सूचना पर राजेपुर पुलिस व पूर्व विधायक के समर्थकों ने दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये बदमाशों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव के सुजीत कुमार व रानीपट्टी गांव के गौरव कुमार के रूप में हुई है. भागने वाले बदमाशों की पहचान कदमा गांव के अकीन्द्र सिंह, झिटकहियां के विक्की कुमार रूप में हुई है. पूर्व विधायक ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    यह भी पढ़े- दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा ,आग में 64 लोग झुलसे

    जानें पूरा मामला

    पूर्व विधायक के अनुसार, वह 29 सितंबर को सलेमपुर बाजार के बैजू चौधरी के किराना दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान झिटकहियां गांव का विक्की कुमार दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा. रंगदारी देने से मना करने पर गाली- गलौज व अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद 30 सितंबर को 6.15 बजे शाम में वह मधुबन से लौट रहे थे, तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए बारा विसुनपुर गांव के समीप आकर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगे.

    यह भी पढ़े-इंडोनेशिया फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 129 की मौत

    बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

    विक्की कुमार ने पिस्टल निकाल ली. यह देखकर वह चालक को गाड़ी तेजी से भगाने को कहे. चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. इसी बीच जान मारने की नियत से विक्की ने फायरिंग कर दी. इसमें वह बाल-बाल बच गये. राजेपुर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पकड़ाये बदमाशों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा मोतिहारी भेज दिया गया है. अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी हैं.

    यह भी पढ़े-माउंट लिट्रा जी स्कूल, के प्रांगण में रास डांडिया का भव्य आयोजन किया गया।

    पूर्व विधायक से बदमाशों ने मांगी थी रंगदारी

    पूर्व विधायक शिवजी राय ने बताया कि उनके पुत्र सह मेहसी प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार संवेदक का कार्य भी करता है. उसके द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाने के छितरा में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वहां पर भी बदमाशों ने 27 सितंबर को पहुंचकर दो लाख की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर काम बंद कराने के साथ उनके पुत्र व उन्हें बदमाशों ने देख लेने की धमकी दी थी. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728