ईसाई के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस बड़ा खुलासा नन और पादरी भी देखते हैं पोर्न वीडियो
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / भाषा
वेटिकन सिटी : ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने एक सनसनीखेज सच्चाई को दुनिया के सामने स्वीकार किया है। उन्होंने माना है कि पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कई पादरी और नन भी इसकी चपेट में हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में पादरी और नन भी पोर्न देखते हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। बीबीसी से डिजिटल और सोशल मीडिया के सर्वोत्तम इस्तेमाल के विषय पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब देते हुए 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने स्वीकारा कि सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि पादरी और नन भी इससे नहीं बचीं हैं।
अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयरलाइंस का विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे
पोप फ्रांसिस ने कहा कि कई नन पोर्न देखती हैं लेकिन उन्होंने साथ ही धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से इससे बचने की चेतावनी देते हुए इसे ईसाईयत के खिलाफ बताया है। इस सत्र के दौरान पोप ने मौजूद पादरियों और धर्म के क्षेत्र से जुड़े अन्यों से कहा, 'पोर्नोग्राफी एक बीमारी की तरह है जिसने पादरियों और ननों को भी अपनी चपेट में लिया हुआ है। हमारे जीवन में शैतान अब इस माध्यम से प्रवेश कर रहा है।' सोशल और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र के बारे में पोप ने कहा, 'अगर इन पर समय बिताना भी है तो कम से कम समय बिताएं। जो दिनभर जीसस की शरण में होने की बात करते हैं वह यह पोर्न जानकारी नहीं ले सकते हैं।'
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद