अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयरलाइंस का विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अरविन्द कुमार
अहमदाबाद : से दिल्ली आ रही आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट गुरुवार (27 अक्तूबर) को हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बताया जा रहा है कि इस विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद इसे आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई, जिसके बाद विमान में डैमेज होने की जानकारी मिली है।
भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने आजम खान के खिलाफ सुनाया फैसला
बताया जा रहा है कि यह विमान अहमदाबाद से दिल्ली आ रहा था। लैंडिंग के वक्त जब विमान 1900 फीट की ऊंचाई पर था, उस दौरान एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। इसके बावजूद पायलट ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और सकुशल लैंड करा लिया। डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई।
गोधन में भाइयों को क्यों दिया जाता है मरने का 'शाप', जानिए क्या है गोधन की अनोखी परंपरा
इस मामले में आकासा एयर की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से दिल्ली आ रही आकासा एयर फ्लाइट क्यूपी 1333 पक्षी से टकरा गई थी। विमान सफलतापूर्वक दिल्ली में लैंड हो गया और सभी मुसाफिरों को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान की जांच की जा रही है।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद