मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में CRPF जवान की मौत : राजकीय सम्मान के साथ जवान का किया गया अंतिम संस्कार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर :जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया स्थित पुरानी कोल्डस्टोरेज के समीप मुजफ्फरपुर-हाजीपुर NH 22 के समीप सड़क हादसे में एक CRPF जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है।घटना की जानकारी देते हुए कुढ़नी निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि गोंआं भगवानपुर निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार CRPF में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
यह भी पढ़े-बिहटा दैनिक जागरण के पत्रकार को अपराधी ने मारी गोली
वह छुट्टी लेकर घर पहुँचे थे। कुछ आवश्यक कार्य से अपनी मोटरसाइकिल से शहर जा रहे थे। बलिया कोल्डस्टोरेज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े-उद्धव ठाकरे की चुतुराई कितना होगा कारगर मशाल से मिलेगा फायदा या होगा नुक्सान
वहीं थानाध्यक्ष अरविंद पासावन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान के शव का दाह संस्कार किया गया।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद