Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर हो सकता है धर्मांतरण केस में FIR

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  कविता चौधरी 

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस आज केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री आम आदमी पार्टी (आप) नेता राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) से एक धर्मांतरण कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर पूछताछ करेगी। इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा की गई थी।

    यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में CRPF जवान की मौत : राजकीय सम्मान के साथ जवान का किया गया अंतिम संस्कार

    राजेंद्र पाल गौतम से पूछताछ पर डीसीपी (सेंट्रल दिल्ली) श्वेता चौहान ने बताया कि पहाड़गंज के अंबेडकर भवन में एक सभा हुई थी जिसमें कुछ इस तरह की बातें हुई थी, जिसकी हमें शिकायत मिली है। उसमें पूछताछ के लिए हमने राजेंद्र पाल गौतम को बुलाया है। डीसीपी ने कहा कि यह सामान्य पूछताछ है। कल उनसे कोई पूछताछ नहीं हुई थी, हमने थाने में आने के लिए नोटिस दिया था। पूछताछ के बाद अगर कोई संज्ञेय अपराध निकलकर आता है तो एफईआर दर्ज की जाएगी।  

    यह भी पढ़े-बिहटा दैनिक जागरण के पत्रकार को अपराधी ने मारी गोली

    धर्मांतरण कार्यक्रम में मौजूदगी से बढ़ा विवाद


    सोमवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था कि गौतम को कुछ अन्य लोगों के साथ पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री से कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछताछ की जाएगी और वास्तव में वहां क्या हुआ था, उनसे इसके बारे में डिटेल मांगी जाएगी।


    धर्मांतरण संबंधी एक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर उपजे विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया था।

    यह भी पढ़े-उद्धव ठाकरे की चुतुराई कितना होगा कारगर मशाल से मिलेगा फायदा या होगा नुक्सान

    मंत्री के तौर पर गौतम के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग का जिम्मा था। वह सीमापुरी से विधायक हैं। गौतम ने अपने इस्तीफे के साथ एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मंत्री पद से इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं ताकि उनकी वजह से उनके नेता केजरीवाल व आम आदमी पार्टी पर कोई आंच नहीं आए।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728