दरभंगा : अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
दरभंगा : सिंघिया-लहेरियासराय मुख्य सड़क एसएच 88 पर शनिवार की अहले सुबह देवकुली धाम व दसौत के बीच अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिरौल एवं शिवाजीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इससे मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है।
यह भी पढ़े- दरभंगाः झाड़-फूंक व अज्ञानता ने ली बच्चे की जान
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे देवकुली धाम पूजा करने पहुंचे लोगों ने मुख्य सड़क पर पुलिया के पास एक 20 वर्षीया युवती का शव सड़क किनारे देखा। लोगों ने इसकी सूचना बिरौल एवं शिवाजीनगर पुलिस को दी। दोनों थानों की पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद