दरभंगाः बस-ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत, छह घायल
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
दरभंगा : मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर शनिवार की सुबह दिल्ली से आ रही बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने निकालना शुरू किया।
यह भी पढ़े- दरभंगा : अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
सिमरी थाना नजदीक होने के कारण पुलिस भी मौके पर जल्द पहुंच गई। सिमरी पुलिस ने जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। एक दर्जन से अधिक मामूली रूप से जख्मी यात्रियों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।
क्या है पूरा मामला
छठ पर्व के अवसर पर लोग अपने घर लौट रहे है. ट्रेन में रिजर्वेश नहीं मिल रहा है. बस में भी लोग सवार होकर किसी तरह घर पहुंच रहे हैं. बड़ी संख्या में दिल्ली से बस बिहार आ रही है इसी कड़ी में आज दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर शनिवार की सुबह दिल्ली से आ रही बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर दी. घटना में एक बस सवार की मौत और छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के साथ हुई जोरदार आवाज के बाद चीख-पुकार मच गई.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद